Wednesday, July 22, 2026

SBI-बैंक कल से 6-दिनों तक रहेगा बंद, ग्राहकों को आज ही निपटाने होंगे जरूरी काम

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। SBI की शाखाएं 23 मई से 28 मई 2026 के बीच लगातार छह दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम 22 मई यानी आज शुक्रवार तक ही निपटा लें। बैंक शाखाओं के बंद रहने की मुख्य वजह वीकेंड की छुट्टियां, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे बैंक

23 मई को महीने का चौथा शनिवार है, जबकि 24 मई को रविवार पड़ रहा है। बैंकिंग नियमों के अनुसार देशभर में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा रविवार को भी बैंक अवकाश रहता है। इसी कारण लगातार दो दिनों तक बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल मुख्य रूप से वर्कमेन कैटेगरी यानी क्लर्क और अन्य कर्मचारियों की है। इसके चलते कैश काउंटर, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट और अन्य शाखा सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

बकरीद पर भी रहेगी छुट्टी

RBI की छुट्टियों की सूची के अनुसार बकरीद (ईद-उल-अजहा) के कारण 27 मई को देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में 28 मई को भी बकरीद की छुट्टी रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे

AISBISF ने अपनी 16 मांगों को लेकर हड़ताल बुलाई है। कर्मचारियों का कहना है कि यह आंदोलन उनके अधिकारों की रक्षा, बेहतर कार्य व्यवस्था और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। संघ की प्रमुख मांगों में बैंक में मेसेंजर्स और आर्म्ड गार्ड्स की स्थाई भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, आउटसोर्सिंग पर रोक और कर्मचारियों के लिए बेहतर मेडिकल सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा NPS कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर चुनने की सुविधा, इंटर सर्कल ट्रांसफर की अनुमति और करियर प्रोग्रेशन स्कीम में सुधार की मांग भी की गई है।

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए भी उठी मांग

संघ ने रिटायर कर्मचारियों को 8वें स्टैग्नेशन इंक्रीमेंट का लाभ देने और पेंशन गणना में सभी वेतन भत्तों को शामिल करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही HRMS सिस्टम की तकनीकी दिक्कतों को दूर करने और कर्मचारियों के प्रतिनिधि को PF ट्रस्ट तथा बैंक बोर्ड में जगह देने की भी मांग की गई है।

लगातार छुट्टियों और हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। ऐसे में ग्राहकों को नकदी निकासी, चेक क्लियरिंग और अन्य जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के IPS राजीव सिंह की बड़ी छलांग, केंद्र सरकार में मिला अहम पद

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर