नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश में इन लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज थी. यह घटना जंतर-मंतर को विरोध स्थल के रूप में रद्द किए जाने के एक दिन बाद हुई थी. लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
इसे भी पढ़ें : व्यवसायी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर और राम प्रताप हत्याकांड का आरोपी शंकर डे पुलिस मुठभेड़ में घायल
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा है, ”आशुतोष और सौरव को पाँच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनका कसूर? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना. कुछ हिम्मत दिखाइए, नरेंद्र मोदी. अगर आप असहमति की आवाज़ों को कुचलने के लिए इतने ही दृढ़ हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीक़ों के पीछे छिपने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने का साहस दिखाइए.”
इधर सीजेपी के राष्ट्रीय प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा है, “आपको पता होगा कि मैं, आशुतोष, सौरव दास और सीजेपी के कुछ कार्यकर्ता जंतर-मंतर गए थे. हमने सिर्फ़ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए.
”इसके लिए तानाशाह मोदी-शाह सरकार ने सौरव और आशुतोष को पाँच दिनों के लिए जेल भेज दिया है. आज आशुतोष का जन्मदिन था और उनके जन्मदिन पर ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने और तिरंगा लहराने के लिए उन्हें जेल भेज दिया गया.
”मैं देश के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि इस सरकार ने देश के लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए अपनी पूरी व्यवस्था का इस्तेमाल करना और अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है. मैं सभी से अपील करता हूं कि इस तानाशाही सरकार को ख़त्म करने के लिए हमें एकजुट होना होगा.

