Thursday, November 5, 2026

उद्धव ठाकरे की शिवसेना में ‘बग़ावत’ की ख़बरों का संजय राउत ने किया खंडन, ये बोले

मुबंई : शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने उन रिपोर्ट्स को ख़ारिज कर दिया है, जिनमें ‘पार्टी में टूट’ के दावे किए गए थे. संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के सभी नौ सांसद उद्धव ठाकरे के साथ हैं.

उन्होंने कहा, “ये सरासर झूठ है. इस प्रकार की कोई जानकारी हमारे पास नहीं है. चार दिन पहले ये सभी सांसद शिवसेना पार्टी चीफ़ उद्धव ठाकरे जी ने जो मीटिंग बुलाई थी, उसमें शामिल हुए थे. कुछ वहां आए थे, कुछ ऑनलाइन शामिल हुए. सभी ने उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है.”

यह बैठक बांद्रा स्थित ठाकरे के आवास पर उस समय हुई, जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के कुछ सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का अहम आदेश, बिना डॉक्टर की पर्ची के अब नहीं मिलेगी कफ सीरप

इससे पहले इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, फडणवीस ने रविवार को कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उद्धव ठाकरे की ओर से बुलाई गई सांसदों की बैठक में कौन-से लोग पहुंचे या वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर