न्यूज डेस्क: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दस राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने राज्यसभा के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है. सपा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों उम्मीदवारों ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : पलामू के मनातू BDO-CO को सोशल मीडिया पर गोली मारने की मिली कथित धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज
पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

इस संबंध में अपने एक्स हैंडल पर धनराज नथवाणी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए मुझे समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद करता हूँ। सार्वजनिक जीवन के इस नए पड़ाव की ओर आज लखनऊ में माननीय अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में राज्यसभा के लिए मैंने अपना नामांकन दाखिल किया। आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।”
कौन हैं धनराज नथवाणी

धनराज परिमल नथवानी भारत के एक प्रमुख युवा उद्योगपति और खेल प्रशासक हैं. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. धनराज परिमल नथवानी का जन्म 5 फरवरी 1986 को हुआ था. धनराज परिमल नथवानी के पिता परिमल नथवाणी झारखंड से एनडीए समर्थित निर्दलीय राज्यसभा सांसद हैं. परिमल नाथवाणी देश के जानेमाने उद्योगपति हैं. उनकी मां का नाम वर्षा नथवानी है.
धनराज ने रीजेंट्स बिजनेस स्कूल, लंदन से इंटरनेशनल बिजनेस में स्नातक किया है. इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से कॉर्पोरेट लॉ और पब्लिक रिलेशंस में स्पेशलाइजेशन के साथ एमबीए की डिग्री हासिल की. धनराज परिमल नथवानी फिलहोल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर तैनात हैं. रिलायंस जियो के देशव्यापी रोल-आउट और कई अन्य मेगा प्रोजेक्ट्स के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. वे रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस ग्रुप की विभिन्न सहायक कंपनियों के बोर्ड में बतौर डायरेक्टर भी शामिल हैं. इसके अलावा भी वह कई अन्य सहायक कंपनियों में निदेशक के रूप में जुड़े रहे हैं.


