Sunday, September 13, 2026

कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हड़कंप, इंडिगो फ्लाइट की जांच

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शिलांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। उड़ान से पहले मिला संदिग्ध कागज जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E3074 सुबह 9:15 बजे शिलांग के लिए उड़ान भरने वाली थी। बोर्डिंग के दौरान विमान के टॉयलेट कंपार्टमेंट में क्रू मेंबर्स को एक संदिग्ध कागज मिला, जिस पर बम होने की बात लिखी थी।

यह देखते ही एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई और विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियातन सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते ने विमान की गहन जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी तरह की हानि की खबर नहीं है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर का बयान

कोलकाता एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि शिलांग जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह की सूचना मिली थी। विमान के टॉयलेट में संदिग्ध कागज मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा प्रक्रिया शुरू की गई और यात्रियों को बाहर निकालकर जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं कि यह शरारत थी या किसी साजिश का हिस्सा। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अफवाहों से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर