Tuesday, July 21, 2026

पलामू में 80 करोड़ सांप का जहर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पलामू: पलामू से बड़ी खबर सामने आई है। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सांप के जहर की तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने 1200 ग्राम सांप का जहर और ढाई किलोग्राम पैंगोलिन शल्क बरामद किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त जहर की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए और पैंगोलिन शल्क की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पिता-पुत्र समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिहार के औरंगाबाद जिले के देव निवासी मोहम्मद सिराज (60), उसका बेटा मोहम्मद मिराज (36) और पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह निवासी राजू कुमार शौंडिक (50) शामिल हैं। राजू हरिहरगंज बाजार में दुकान चलाता है और जड़ी-बूटी बेचने का भी काम करता है।

snake venom
snake venom झारखंड

दरअसल, वन विभाग को जानकारी मिली थी कि सांप का जहर स्थानीय स्तर पर इकट्ठा कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर आरोपियों पर कुछ दिनों से नजर रखी जा रही थी। पहले बिहार से पिता-पुत्र को पकड़ा गया, जिसके बाद हरिहरगंज से राजू कुमार शौंडिक की गिरफ्तारी हुई। जांच में सामने आया है कि राजू गुड़ के कारोबार के साथ-साथ सांप के जहर की तस्करी में भी शामिल था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर