Saturday, October 31, 2026

असम में भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारी पाकिस्तानी एजेंटों के साथ संबंधों के आरोप में गिरफ़्तार

डेस्क: असम के तेजपुर में भारतीय वायु सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी को गिरफ़्तार किया गया है. इस पूर्व अधिकारी पर कथित तौर पर पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स के साथ संपर्क में होने और उनके साथ डिफ़ेंस से जुड़े दस्तावेज शेयर करने के आरोप हैं. पुलिस ने गिरफ़्तार इस व्यक्ति की शिनाख्त कुलेंद्र शर्मा के तौर पर की है. शोणितपुर ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरुण पुरकायस्थ ने इस गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.

एसएसपी बरुण पुरकायस्थ ने कहा, “कुलेंद्र शर्मा नामक एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस को इंटेलिजेंस इनपुट मिले थे कि यह व्यक्ति पाकिस्तानी गुर्गों के संपर्क में हैं. भारतीय वायु सेना से साल 2002 में रिटायर हुए यह व्यक्ति लगभग दो हफ़्ते से हमारी निगरानी में थे. इस संदर्भ में उनके पास से और सोशल मीडिया अकाउंट से कई दस्तावेज ज़ब्त किए गए है.”

पांच दिनों की पुलिस रिमांड

पुलिस अधिकारी ने बताया, “फिलहाल कुलेंद्र शर्मा को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. उन्हें भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को ख़तरे में डालने वाले कामों, भारत सरकार के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ने, आपराधिक साज़िश और सबूत मिटाने के आरोपों में गिरफ़्तार किया गया है.”

पुलिस की एक जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना से 2002 में ऑफ़िसर के पद से रिटायर होने के बाद अभियुक्त तीन साल पहले तेजपुर यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में टेक्निकल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे. पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अभियुक्त ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कुछ अहम जानकारी अनजान लोगों के साथ शेयर की थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर