Sunday, September 13, 2026

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में मटन की जगह बीफ परोसा, रेस्टोरेंट का वेटर गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता के मशहूर पार्क स्ट्रीट इलाके में बीते शुक्रवार रात एक रेस्टोरेंट में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोकप्रिय रेस्टोरेंट ओलिपब के वेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने एक यूट्यूबर और एक्टर को मटन की जगह बीफ परोस दिया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का दावा किया गया है।

दरअसल यह मामला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर सायक चक्रवर्ती से जुड़ा है, जो अपने दो दोस्तों के साथ शुक्रवार रात ओलिपब रेस्टोरेंट पहुंचे थे। सायक का आरोप है कि उन्होंने मटन स्टेक ऑर्डर किया था, लेकिन बिना किसी जानकारी के उन्हें बीफ स्टेक परोस दिया गया। सायक और उनके दोस्तों ने डिश को मटन समझकर खा लिया।

डिश को लेकर वेटर ने कहा

सायक के मुताबिक, जब दूसरी डिश लाई गई, तब स्टाफ ने बताया कि पहली डिश बीफ थी और दूसरी मटन। इसके बाद विवाद बढ़ गया। इस पूरी घटना का वीडियो सायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो बाद में वायरल हो गया। वीडियो में सायक वेटर से सवाल करते दिखते हैं कि मटन को बीफ कैसे “गलत सुन लिया” गया। वेटर ने वीडियो में गलती स्वीकार की है।

रेस्टोरेंट का कर्मचारी गिरफ्तार 

वीडियो में सायक यह भी कहते सुनाई देते हैं कि वह ब्राह्मण हैं और उन्होंने जानबूझकर बीफ नहीं मंगाया था। इसके बाद मामला धार्मिक संवेदनाओं से जुड़ गया। घटना के बाद सायक ने पार्क स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि यह घटना लापरवाही के कारण हुई या जानबूझकर।

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर सवाल उठाए हैं। वहीं, जांच पूरी होने तक पुलिस ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर