Thursday, August 6, 2026

RENEET Exam : रांची में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में 21 केंद्रों में हुई शुरू, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर राजधानी रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। डोरंडा कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही पहुंचने लगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: नीट परीक्षा दोबारा शुरू होने से ठीक पहले क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राहुल गांधी और अभिजीत दिपके

परीक्षार्थियों की सघन जांच

WhatsApp Image 2026 06 21 at 14.13.31

प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा मेटल डिटेक्टर से जांच की गई तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया। केंद्र के बाहर अभिभावकों की भी बड़ी संख्या मौजूद रही। कई अभिभावक अपने बच्चों को शुभकामनाएं देने और परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र के बाहर इंतजार करते नजर आए।

परीक्षा केंद्र के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की ओर से बताया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

गौरतलब है कि NEET देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से MBBS, BDS एवं अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ-साथ आत्मविश्वास भी देखने को मिला।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर