Friday, October 30, 2026

जुलाई में मिली राहत: कमर्शियल LPG सिलेंडर 183 रुपये सस्ता- घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

नई दिल्ली: जुलाई महीने की शुरुआत में आम उपभोक्ताओं के लिए राहत और मायूसी दोनों खबर है। तेल कंपनियों ने 1 जुलाई से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं, लेकिन घरेलू रसोई गैस के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल सिलेंडर कितना हुआ सस्ता?

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 174 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती की गई है। ये कटौती होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा जैसे कमर्शियल यूजर्स को सीधा फायदा देगी।

शहर के हिसाब से नए रेट:

  1. दिल्ली, लखनऊ, पटना: यहां सबसे ज्यादा 183.50 रुपये की राहत मिली है। दिल्ली में अब 19 किलो सिलेंडर 3,113.50 रुपये की जगह 2,930 रुपये में मिलेगा। पटना में नया रेट 3,227 रुपये है।
  2. कोलकाता: यहां 174 रुपये कम हुए हैं, यानी राहत थोड़ी कम है।

घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें जस की तस हैं। जुलाई में घरेलू यूजर्स को कोई राहत नहीं मिली है।

पटना में घरेलू सिलेंडर का रेट अभी भी 1,031.50 रुपये पर बना हुआ है।

इसे भी देखें:

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर