Monday, October 5, 2026

स्वच्छता को लेकर प्लास्टिक का उपयोग कम करना और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : योगेंद्र प्रसाद

रांची: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता, सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), द्वारा नामकुम प्रखंड में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाना रहा।

इसे भी पढ़ें : राँची में ‘Expo Utsav 2026’ का राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन, कहा – स्थानीय उत्पादों में व्यापक संभावनाएँ

कपड़े के थैले का करें उपयोग

इस मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विशेष रूप से एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा इसके स्थान पर कपड़े के थैले को अपनाने पर जोर दिया। कहा कि छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सकता है। “कपड़े का थैला अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग घटाएं”।इसी दौरान आम नागरिकों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्वयं स्वच्छता श्रमदान में भाग लिया तथा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। उनके साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।

“एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण 

“एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जोड़ते हुए कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर लोगों को हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही गुब्बारे उड़ाकर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के संदेश को प्रतीकात्मक रूप से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ, सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया।

पेयजल एवं स्वच्छता सचिव अबु इमरान ने स्वच्छता को निरंतर जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (SLWM) को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करने की अपील की।

कार्यक्रम में मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) रंजीता हेम्ब्रम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानकर इसे निरंतर जनभागीदारी एवं व्यवहार परिवर्तन का अभियान बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में संयुक्त सचिव शशिंद्र बड़ाइक, नामकुम प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), UNICEF के WASH Expert श्री कुमार प्रेमचंद सहित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर