Tech Desk: अगर आप नए वायरलेस ईयरबड्स लेने का सोच रहे हैं, तो Redmi आपके लिए एक नया ऑप्शन लेकर आया है. कंपनी ने अपने नए Open-Ear Earbuds Redmi Clip Neo लॉन्च कर दिए हैं. इन ईयरबड्स को इस तरह बनाया गया है कि इन्हें लंबे समय तक पहनने पर भी कानों में ज्यादा परेशानी न हो. साथ ही इनमें AI Noise Reduction, दमदार साउंड और 32 घंटे तक की बैटरी जैसी कई काम की चीजें मिलती हैं.
Highlights:
Redmi की कीमत
फिलहाल Redmi ने इन ईयरबड्स को चीन में लॉन्च किया है. Redmi Clip Neo की कीमत 399 CNY रखी गई है, जो भारतीय रुपये में करीब 4,700 से 4,800 रुपये के आसपास बैठती है. ये ब्लैक और व्हाइट दो रंगों में आए हैं. भारत में ये कब आएंगे, इसकी जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है. Redmi के इन नए ईयरबड्स में 12mm डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर दिए गए हैं. कंपनी का कहना है कि इससे आवाज पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार सुनाई देती है. बेहतर साउंड के लिए इसमें खास कार्बन कोटिंग भी दी गई है.
अगर आप कॉल पर ज्यादा बात करते हैं, तो AI Noise Reduction फीचर आपके काम आएगा. इससे आसपास का शोर कम सुनाई देता है और सामने वाले तक आपकी आवाज साफ पहुंचती है. इसके अलावा चार अलग-अलग EQ मोड और 10-बैंड कस्टम इक्वलाइजर भी मिलता है. यानी आप अपनी पसंद के हिसाब से म्यूजिक का साउंड बदल सकते हैं.
Redmi के स्मार्ट फीचर्स भी हैं काम के
Redmi में Bluetooth 5.4 दिया गया है. इसकी मदद से आप एक साथ दो डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं. जैसे फोन और लैपटॉप. अगर दोनों में काम करते हैं, तो बार-बार कनेक्शन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इन ईयरबड्स में म्यूजिक, कॉल और वॉयस असिस्टेंट के लिए अलग-अलग बटन कंट्रोल भी मिलते हैं. HyperOS सपोर्ट की वजह से कुछ स्मार्ट होम डिवाइस भी कंट्रोल किए जा सकते हैं. वहीं Super Xiao AI फीचर सवालों के जवाब देने और छोटे-मोटे काम करने में मदद करता है. अगर कभी ईयरबड्स कहीं रखकर भूल जाएं, तो इनका लोकेशन फीचर मैप और साउंड अलर्ट की मदद से उन्हें ढूंढ़ने में भी मदद करता है.
Redmi की बैटरी कितनी चलेगी
बैटरी की बात करें तो Redmi का दावा है कि ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर करीब 7 घंटे तक चल सकते हैं. वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 32 घंटे तक मिलता है. हर ईयरबड में 46mAh की बैटरी दी गई है. वहीं केस में 520mAh की बैटरी मिलती है. चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है. अगर आपको ऐसे ईयरबड्स चाहिए जो हल्के हों, आराम से फिट हो जाएं और बार-बार चार्ज भी न करने पड़ें, तो Redmi का यह नया मॉडल आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

