Wednesday, November 4, 2026

झारखंड में अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की 17 और 18 मार्च को बोधगया में भर्ती रैली

रांची : झारखंड में अग्निवीर भर्ती के द्वितीय चरण शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को लेकर महत्वपूर्ण सूचना यह है कि सभी जिलों के द्वितीय चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की भर्ती रैली आगामी 17 और 18 मार्च को बोधगया में आयोजित की जा रही है. इस संबंध में जारी सूचना के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

जारी सूचना के अनुसार पुरूष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली 18 मार्च 2026 को होगी. अग्निवीर भर्ती – द्वितीय चरण शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों हेतु सूचना आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची द्वारा सूचित किया जाता है कि झारखंड के सभी जिलों के द्वितीय चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की भर्ती रैली मगध विश्वविद्यालय मैदान, बोधगया, बिहार में आयोजित की जाएगी. इसके लिए सभी पुरुष अभ्यर्थी 17 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करें। गेट खुलने का समय: 0030 बजे (रात्रि 12:30 बजे) निर्धारित किया गया है.

इसी तरह महिला सैन्य पुलिस (WMP) शॉर्टलिस्टेड बालिका अभ्यर्थियों हेतु रिपोर्टिंग तिथि: 16 मार्च 2026 (मध्यरात्रि तक) और शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं PMT: 17 मार्च 2026 को होगी. सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर विजिट करें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर