RCBvsRR: IPL का 16वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। ये मैच काफी ज़्यादा दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि राजस्थान और बेंगलुरू दोनों ही अपने सारे मैच जीतते आ रही है। राजस्थान ने अब तक तीन मैच खेले हैं, और तीनों में उसे जीत मिली है। रियान पराग के राजस्थान की बात करें तो, अब तक राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस को मात दी है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अब तक सनराईजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी है। आज के मुकाबले के बाद किसी का विजय रथ रुकने वाला है।
राजस्थान रॉयल्स इस वक़्त शानदार फॉर्म में है, टॉप ऑर्डर लगातार अच्छा पर्फॉर्म कर रही है। टॉप ऑर्डर में जैसवाल और सूर्यवंशी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। जिसकी वजह से टीम को अच्छी शुरुआत मिल जा रही है, वहीं टीम का मिडल ऑर्डर भी जिम्मेदारी अच्छे से संभालता नजर आता है। मिडल ऑर्डर में कप्तान रियान पराग, ध्रुव जूरेल, रवींद्र जडेजा और शिमरन हेटमायर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। गेंदबाजी में राजस्थान के लिए रवि बिश्नोई अभी टॉप विकेट टेकर हैं, हालांकि वो एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में अब तक खेलें हैं। इनके अलावा नांद्रे बर्गर ,संदीप शर्मा और तुषार पांडे भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स भी अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है, ओपनिंग में विराट और साल्ट फिलिप्स टीम को अच्छी शुरुआत दिल रहे हैं, और मिडल ऑर्डर भी काफी आक्रामक नजर या रहा है। मिडल ऑर्डर में रजत पटीदार, देवदत्त पडीकल, जीतेश शर्मा टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा देते हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर, लिविंगस्टोन और करुणाल पंड्या अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।


