Saturday, October 31, 2026

पंडरा गोलीकांड में शामिल रवि यादव को पुलिस ने हॉस्पिटल से किया गिरफ्तार

रांची: रांची के पंडरा इलाके में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। इस कांड में घायल हुए रवि यादव को इलाज के दौरान अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया है। जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पहले ही कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ऑर्किड हॉस्पिटल से हुई गिरफ्तारी

राजधानी रांची के पंडरा क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने घायल आरोपी रवि यादव को ऑर्किड हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पंडरा ओपी प्रभारी फैज रब्बानी के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, रवि यादव अपने सगे भाइयों के साथ इस घटना में घायल हुआ था, लेकिन जांच में सामने आया है कि उसी पर फायरिंग कराने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि रवि यादव जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी रही है। उसके खिलाफ पहले से कई थानों में शिकायतें दर्ज बताई जा रही हैं।

पहले ही छह आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

इस मामले में डीएसपी प्रकाश सोये के नेतृत्व में पहले ही छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संजय पांडेय, आशु कुमार, जुबैर खान, पप्पू साव और रोहित पाण्डेय शामिल हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, फायरिंग में इस्तेमाल किया गया खोखा और कई मोबाइल फोन बरामद किए थे। यह पूरी कार्रवाई कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में की गई थी।

55 लाख रुपये के लेन-देन से जुड़ा है विवाद

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गोलीकांड की जड़ जमीन कारोबार से जुड़े करीब 55 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद था। इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था, जो बाद में हिंसक झड़प और फायरिंग में बदल गया। इस फायरिंग की घटना में आकाश, विकास और रवि यादव को गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार तीनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर