मनोरंजन : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ 5 दिसंबर को रिलीज हो गई है। धुरंधर पिछले 17 सालों में बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म बन गई है, जिसकी अवधि 3 घंटे, 34 मिनट और 1 सेकंड की है। फिल्म धुरंधर के ट्रेलर को जिस तरह से रिस्पॉन्स मिला था उससे ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि मूवी अच्छा प्रदर्शन करेगी और ऐसा ही कुछ होता हुआ भी नजर आ रहा है।
जिस हिसाब से फिल्म धुरंधर की बहुत कम मार्केटिंग की गई थी और तो और इसका प्रेस शो कैंसिल हो गया था। उससे ये अनुमान लगाया जा रहा था कि इसका असर फिल्म धुरंधर के कलेक्शन पर पड़ सकता है। उसपर फिल्म धुरंधर के रिलीज से ठीक एक दिन पहले अभीनेत्री यामी गौतम ने पेड़ पीआर को लेकर जो नोट शेयर किया उससे ये शक और भी ज्यादा बढ़ गया। हालांकि इसके कारण कहीं न कहीं फिल्म को फायदा मिलता हुआ दिख रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म धुरंधर को 220 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है जिसमें फिल्म की मार्केटिंग लागत भी शामिल है। निर्माता निवेश की गई राशि का आधा हिस्सा नॉन थिएट्रिकल रेवेन्यू जिसमें डिजिटल, सैटेलाइट और संगीत अधिकार शामिल हैं से वसूलने की योजना बना रहे हैं। बाकी आधी राशि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से वसूल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 27.04 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ये फाइनल आंकड़ा नहीं है उस हिसाब से उम्मीद है कि फिल्म 30 करोड़ का कलेक्शन आसानी से पार कर लेगी। एक हिसाब से देखा जाए तो यह रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म हो सकती है। इसने साल 2018 में आई फिल्म पद्मावत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिसने 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके अलावा धुरंधर ने ‘सिम्बा (20.72 करोड़ रुपये) और गली बॉय (19.40 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर ने ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।


