Friday, October 30, 2026

रांची : रामनवमी को लेकर राजधानी में पुलिस अलर्ट पर, तपोवन मंदिर समेत अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा कड़ी

रांची : रामनवमी के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए रांची पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। ईद और सरहुल पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद अब जिला प्रशासन रामनवमी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसी क्रम में गुरुवार को रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें : ‘मुख्यमंत्री जी बिहार को आपकी जरूरत है’, बिहारशरीफ में युवक ने लहराया पोस्टर तो भावुक हुए नीतीश कुमार

अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

इस दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, एसडीएम और सिटी डीएसपी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया।

शांतिपूर्ण आयोजन पर फोकस

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि रामनवमी का पर्व पूरे शहर में शांति, सौहार्द और बेहतर व्यवस्था के साथ संपन्न हो। इसके लिए पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से तैयारी कर रहे हैं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रांची पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर