Saturday, September 12, 2026

राँची पुलिस का बड़ा अभियान, राजधानी में 50 से अधिक स्थानों पर एक साथ चलाया गया सघन छापेमारी अभियान

रांची: राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, खुले में नशाखोरी, लफंगई और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने के उद्देश्य से राँची पुलिस द्वारा आज शाम एक विशेष समकालिक सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित 50 से अधिक संवेदनशील एवं रणनीतिक स्थानों पर एक साथ संचालित किया गया।

इसे भी पढ़ें : JSSC CGL Paper Leak: परीक्षा पास कर चुके 4 और अभ्यर्थी गिरफ्तार; सोमांश-राहुल 5 दिन की रिमांड पर

प्रमुख जांच स्थल एवं लक्षित क्षेत्र

इस विशेष अभियान के अंतर्गत खुले मैदानों, प्रमुख व्यापारिक चौराहों, सुनसान इलाकों और शराब की दुकानों के आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की गई:
* प्रमुख चौक-चौराहे व बाजार क्षेत्र: फिरायालाल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले प्रमुख व्यापारिक केंद्र।
* खुले मैदान व जमावड़े वाले स्थान: ओटीसी (OTC) ग्राउंड, डीआईजी (DIG) ग्राउंड, मोराबादी मैदान परिसर एवं अन्य खुले सार्वजनिक मैदान जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है।
* सुनसान व निर्माणाधीन क्षेत्र: स्मार्ट सिटी परिसर (धुर्वा), रिंग रोड से सटे सुनसान मार्ग, खाली पड़े प्लॉट और अंधेरे वाले संवेदनशील रास्ते।
* शराब दुकानों के निकटवर्ती क्षेत्र: सभी देशी-विदेशी शराब दुकानों के आसपास के स्थान, नजदीकी ढाबे, गुमटियां व नुक्कड़ जहां खुले में शराब पीने और उपद्रव करने की आशंका रहती है।
* प्रत्यक्ष निगरानी: संपूर्ण अभियान की मॉनिटरिंग SPs द्वारा व्यक्तिगत रूप से एवं रियल-टाइम में की गई।
* अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (DSPs) स्वयं फील्ड में मौजूद रहे और विभिन्न थाना प्रभारियों (SHOs) तथा सशस्त्र पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला।
* सघन तलाशी एवं चेकिंग: संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व तलाशी ली गई, वाहनों की जांच की गई और अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने वालों को खदेड़ा गया।

100 से अधिक लोगों पर कार्रवाई

WhatsApp Image 2026 08 30 at 15.21.14

अभियान के दौरान खुले में शराब पीने, संदिग्ध रूप से मंडराने और हुड़दंग मचाने वाले 100 से अधिक व्यक्तियों को पकड़ा गया। इन सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करने की सख्त चेतावनी एवं समुचित हिदायत देकर छोड़ा गया, जबकि इनके नाम-पते पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कर लिए गए हैं। हालांकि इस दौरान कई ऐसे संदिग्ध लोगों के खिलाफ भी उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई की गई, जो अनैतिक रूप से संगिघ्ध गतिविधियों में शामिल रहे हैं. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुशांत कुमार ने कहा कि विभाग की यह कार्रवाई आने वाले समय में भी जारी रहेगी.

अभियान का मुख्य उद्देश्य

* असामाजिक तत्वों, मनचलों और आदतन अपराधियों पर नकेल कसना।
* खुले में नशाखोरी, फब्तियां कसने, उपद्रव और सड़क पर होने वाले अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाना।
* शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राजधानी में एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना।

लोगों से की अपील

राँची पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, उपद्रव या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (डायल 112) या अपने नजदीकी थाने को दें। रांची पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर