Tuesday, July 28, 2026

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आवास के नजदीक दिनदहाड़े फायरिंग, जमीन कारोबारी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

रांची: राजधानी रांची में मंगलवार सुबह गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। घटना पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास की है, जहां सुबह के समय अपराधियों ने भार्गव सिंह नामक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के महज आधे घंटे के भीतर मुख्य आरोपी विजय टेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय टेटे कांके के गांधीनगर क्षेत्र का रहने वाला है।

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल भार्गव सिंह को इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान मौत। घटना की सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि फायरिंग नजदीक से की गई है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: झारखंड में कई जिलों में 44°C तक पहुंचा तापमान

जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल व्यक्ति जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस को आशंका है कि यह हमला आपसी या जमीन विवाद के कारण किया गया हो सकता है। हालांकि, अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर