Thursday, July 30, 2026

बेगूसराय में देह व्यापार की आशंका में होटल में छापेमारी, महिला समेत 3 गिरफ्तार

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिला मुख्यालय के सुभाष चौक स्थित होटल गणपति में पुलिस ने छापेमारी कर बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में होटल स्टाफ, ग्राहक और पश्चिम बंगाल की रहने वाली 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला की पहचान आंचल के रुप में हुई, वहीं पूछताछ के दौरान उसने अपनी आपबीती सुनाई. जिससे सोशल मीडिया के खतरों की एक डरावनी और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है.

छापेमारी में 3 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक होटल में बिना किसी रजिस्टर मेंटेनेंस के बाहर से कॉल गर्ल्स बुलाया जाता है और उनसे देह व्यापार कराया जाता है. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अनिल कुमार और डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में महिला मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल ने होटल के लगभग 20 कमरों में छापेमारी की.

इसी दौरान पटना के निवासी विक्की कुमार नामक ग्राहक के साथ महिला आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गई. वहीं होटल से आपात्तिजनक समाग्री भी मिले है. पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर महिला, ग्राहक और होटल स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उन्हें जेल भेज दिया गया है और आगे कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

शौक के लिए पहले पति को छोड़ा 

महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले पश्चिम बंगाल के बारहसात में हुई थी. जहां से उसे 1 बेटा भी है लेकिन उसने अपने पति को छोड़ दिया क्योंकि उसे अपने सभी शौक पूरे करने थे. 2 साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात पटना के राहुल से हुई थी. उसे राहुल से प्यार हो गया जिस कारण से वह अपने बेटे को लेकर उसके साथ पटना भाग गई और मंदिर में शादी कर ली. राहुल महीने का सिर्फ 14 हजार कमाता था जिस कारण से वह उसके महंगे कपड़ों और ब्राडेंड मोबाइल फोन का शौक पूरा नहीं कर पाता था.

इसे भी पढ़े: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया भावुक संदेश

महिला ने पूरे किए महंगे शौक

आंचल सोशल मीडिया पर नौकरी तलाश रही थी इसी दौरान वह एक महिला के संपर्क में आई. अज्ञात ने उसके शौक को पूरा करने के लिए महंगे गिफ्ट्स और मोबाइल दिलाकर विश्वास जीत लिया और धीरे-धीरे उसे देह व्यापार की दलदल में धकेल दिया. आंचल ने स्वीकार किया कि वह पिछले 1 साल से कॉल गर्ल के रूप में काम कर रही थी. वहीं उसके मोबाइल से भी कई चौकाने वाले सबूत मिले है. जिसमें दर्जनों लड़कियों की फोटो मिली, जिसे वह ग्राहकों को भेजती थी. वह अकेली इस धंधे में शामिल नहीं थी, बल्कि डिमांड के हिसाब से लड़कियों की सप्लाई भी करती थी.

मास्टरमाइंड महिला की तलाश जारी

शनिवार को वह अपने पति से लड़ाई करके बेगूसराय पहुंची थी, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह अचानक पुलिस की सलाखों के पीछे चली जाएगी. गिरफ्तार होने के बाद उसने अपने दूसरे पति राहुल को फोन किया और बताया कि वह पुलिस के चक्कर में फंस गई है. जिसके बाद राहुल बेगूसराय पहुंचा जहां उसे अपनी पत्नी की असलियत का पता चला. कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, मामले में इन धाराओं के तहत दोषियों को लगभग 7-10 साल तक की कठोर सजा हो सकती है. फिलहाल पुलिस होटल के मालिक और इस रैकेट के पीछे की मास्टरमाइंड महिला की तलाश कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर