Wednesday, November 4, 2026

पप्पू यादव की गिरफ़्तारी पर राहुल, प्रियंका और चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, लगाए ये आरोप

नई दिल्ली : 31 साल पुराने मामले में बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले में न्याय की आवाज़ बनकर मज़बूती से खड़े हुए और उनकी गिरफ़्तारी ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ है.

राहुल गांधी ने कहा कि पप्पू यादव को इसलिए गिरफ़्तार किया गया ताकि ‘जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके’. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पटना में नीट की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है. पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना बीजेपी-एनडीए मॉडल सामने आ गया- केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो.”

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “पटना के हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है. यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफ़नाक है. एफ़आईआर दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है. यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?”

“हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक. जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह जो आरोपों से घिरा हो उसके साथ खड़ी हो जाती हैं. इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है.” प्रियंका गांधी ने आरोप लगाए, “बीजेपी और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है. वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर