Friday, October 30, 2026

महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में बोले राहुल गांधी, संविधान संशोधन विधेयक SC/ST व OBC के खिलाफ

नई दिल्ली : महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर गभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग सत्‍ता हथियाना चाहते हैं। बीजेपी जातिगत जनगणना को दरकिनार कर ओबीसी समुदाय से बचने और उनके मुद्दों से दूरी बनाने का प्रयास कर रही है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता पक्ष देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से घबराया हुआ है। हार के डर से चुनावी व्यवस्था को फिर से ढालने की कोशिश की जा रही है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

राहुल गांधी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय परिदृश्य में महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं। हम सभी के जीवन में मां-बहन के रूप में महिलाएं हैं। उन्होंने सांसद प्रियंका गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया। अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई।

इसे भी पढ़ें : पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने से किया इनकार

राहुल गांधी ने संसद के विशेष सत्र में महिलाओं के आरक्षण बिल और परिसीमन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह वास्तव में महिलाओं से जुड़ा बिल नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई सीधा संबंध नहीं है, बल्कि यह देश के चुनावी नक्शे को बदलने की एक कोशिश है। उन्होंने आगे कहा कि असल में यह एक गलत कदम है और इसे महिलाओं के हित में बताना सही नहीं है।  इस बिल के पीछे असली मकसद कुछ और है, जिसे समझना जरूरी है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर