Saturday, October 31, 2026

नीट छात्रा मामले में राबड़ी देवी ने सीबीआई जांच पर उठाए सवाल, गृह मंत्री ने पूर्व सीएम को घेरा

पटना : बिहार में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा से जुड़े मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राबड़ी देवी ने राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं।

24 घंटे के भीतर कार्रवाई 

राबड़ी देवी के इन आरोपों पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि सरकार को किसी से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। अगर विपक्ष के पास इस मामले से जुड़े कोई ठोस सबूत हैं तो उन्हें सामने लाया जाए। सरकार 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करेगी।

सरकार पीड़ित छात्रा के साथ खड़ी है

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार पीड़ित छात्रा के साथ खड़ी है और जांच एजेंसियां पूरी गंभीरता से अपना काम कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अपराध साबित होता है, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बना मामला

इस बीच, नीट छात्रा का मामला अब सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार त्वरित और सख्त कार्रवाई का दावा कर रही है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

कृषि रोडमैप के नाम पर घोटाले के आरोप

दूसरी ओर विधान परिषद में भी सियासी माहौल गरमाया रहा। कृषि रोडमैप के नाम पर घोटाले के आरोप और धान खरीद पर बोनस की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए धान पर बोनस देने की मांग दोहराई।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर