Monday, November 2, 2026

प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के सिल्वर जुबिली समारोह (Silver Jubilee Celebration) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 15 नवंबर 2025 को झारखंड हाई कोर्ट परिसर में आयोजित होने वाला है।

प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी (विधि एवं न्याय) नीरज कुमार श्रीवास्तव कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण सौंपा। मुलाकात के दौरान उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हाई कोर्ट की सिल्वर जुबिली के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं और इसे राज्य की न्यायपालिका के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

Also Read : बिरसा मुंडा जेल में डांस पार्टी का मामला: झारखंड हाई कोर्ट ने लिया सख्त रुख, जेल आईजी को किया तलब

सरकार की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम झारखंड हाई कोर्ट की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य के प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर