Wednesday, November 4, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 18वें रोजगार मेले में 61 हजार से अधिक युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को देश भर में आयोजित 18वें रोजगार मेले के तहत विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को 61,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की केंद्र सरकार की नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराना है।

प्रधानमंत्री कार्यालय का बयान

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को साकार करने की एक अहम पहल है, जिसमें देश के युवाओं को सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। सरकार का मानना है कि स्थायी और सम्मानजनक रोजगार से आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होती है।

अब तक 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले की शुरुआत से अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र युवाओं को सौंपे जा चुके हैं। इससे न केवल सरकारी विभागों में मानव संसाधन की कमी दूर हो रही है, बल्कि लाखों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा भी मिल रही है।

45 स्थानों पर होगा आयोजन

18वां रोजगार मेला देश भर के 45 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित उम्मीदवार शामिल होंगे, जो विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।

इन विभागों में मिलेगी जिम्मेदारी

नव नियुक्त अधिकारी गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों में कार्यभार संभालेंगे। सरकार का कहना है कि ये युवा देश की प्रशासनिक और विकासात्मक प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाएंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर