Saturday, June 20, 2026

पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व सीएम ने किया स्वागत 

शिमला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को पांच दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंची। भारतीय वायु सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलिपैड पहुंची राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में ठहरेंगी 

राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित रिट्रीट बिल्डिंग में ठहरेंगी। यह राष्ट्रपति का ग्रीष्मकालीन आवास माना जाता है, जहां परंपरागत रूप से राष्ट्रपति गर्मियों के दौरान समय बिताते हैं। इससे पहले भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो बार शिमला का दौरा कर चुकी हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शिमला पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शिमला शहर से लेकर छराबड़ा तक करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

राज्यपाल के भोज में होंगी शामिल

28 अप्रैल को राष्ट्रपति राज्यपाल द्वारा राजभवन शिमला में आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। वहीं अगले दिन 29 अप्रैल को राष्ट्रपति अटल टनल का दौरा करेंगी। यह टनल देश की महत्वपूर्ण रणनीतिक और पर्यटन परियोजनाओं में से एक मानी जाती है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वहां भी सुरक्षा और स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें: कार पर हुए हमले में TMC सांसद मिताली बाग और ड्राइवर घायल, भाजपा समर्थकों पर हमले का आरोप

कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह 

30 अप्रैल को राष्ट्रपति CSK हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इस दौरान वे छात्रों को संबोधित भी कर सकती हैं। इसी दिन राष्ट्रपति निवास मशोबरा में एट होम स्वागत समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। अपने दौरे के अंतिम दिन यानी 1 मई को राष्ट्रपति शिमला स्थित आर्मी ट्रैनिंग कमांड का दौरा करेंगी। इसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगी। पहले उनका वापसी कार्यक्रम 2 मई को तय था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।

राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए शिमला शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति की आवाजाही के दौरान कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही थोड़ी देर के लिए रोकी जाएगी। लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर