रांची : माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी, इंडिया (MBSI) की सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची इकाई की ओर से METANOIA – The Power Transfer Ceremony का आयोजन किया गया। समारोह में सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इसे भी पढ़ें: भारत में होगा पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, पाकिस्तान टीम नहीं खेलेगी

नई कार्यकारिणी में अभ्या वर्मा को प्रेसिडेंट, अभिषेक कुमार को जनरल सेक्रेटरी, मुस्कान कुमारी को वाइस प्रेसिडेंट और खुशी शर्मा को ट्रेजरर नियुक्त किया गया। वहीं शफाक वाहीद, अनुपमा सामद्दार, शगुन सिंह और श्रद्धा सारंगी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रूप में चुना गया।
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के पूर्व सदस्यों को उनके योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। वहीं नए सदस्यों और नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नई टीम ने सोसाइटी के उद्देश्यों और गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एस.जे. और MBSI समन्वयक डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव का मार्गदर्शन रहा।
समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें समूह गीत, एकल स्वागत नृत्य, एकल गीत और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। आयोजकों ने बताया कि METANOIA समारोह पूर्व सदस्यों के योगदान को सम्मान देने के साथ नई टीम के स्वागत और सोसाइटी के नए सफर की शुरुआत का अवसर रहा।

