Friday, September 18, 2026

रांची के नामकुम से पुलिस ने अवैध शराब से भरा कंटेनर बरामद किया

रांची  :  राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने देर रात अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशन में नामकुम थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि यह शराब की खेप किसी दूसरे राज्य में भेजी जा रही थी।

ccb79b9c 2488 4d7e 86a6 2137ecfb8d2f

मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की बड़ी खेप एक कंटेनर के जरिए रांची से होकर गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही एसएसपी ने तत्परता दिखाते हुए नामकुम थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। देर रात पुलिस ने संदिग्ध कंटेनर को जांच के लिए रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को कंटेनर के भीतर अवैध शराब छिपाकर ले जाने के सबूत मिले। इसके बाद विधिवत प्रक्रिया के तहत कंटेनर को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोला गया। अंदर से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद की गईं, जिनकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। मामले में कंटेनर चालक और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि रांची में अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Also Read : तमिल अभिनेता अभिनय किंगर का निधन, 44 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

रांची पुलिस की इस सफलता ने न केवल अवैध शराब तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है, बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि राजधानी में नशे के अवैध धंधे पर अब नकेल कसना तय है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर