Saturday, October 31, 2026

भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले बदमाशों संग पुलिस की मुठभेड़, लगी गोली

हरियाणा : भिवानी में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे भिवानी कोर्ट परिसर के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब गवाही देने आए प्रॉपर्टी डीलर अरविंद पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली अरविंद को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। घटना कोर्ट के पास टाइपिस्टों के बैठने वाली जगह पर हुई, जहां रोजाना बड़ी संख्या में वकील, पेशकार और तारीख पर आने वाले लोग मौजूद रहते हैं।

कोर्ट परिसर में मची भगदड़

फायरिंग की आवाज सुनते ही कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोग इधर-उधर भागने लगे तो कई वकील और कर्मचारी खुद को सुरक्षित स्थानों पर ले गए। दिनदहाड़े कोर्ट के पास इस तरह की वारदात ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, लेकिन वहां तैनात पुलिस और सीआईए टीमों ने तुरंत पीछा किया। हुडा पार्क और हुडा ग्राउंड के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो बदमाशों को दोनों पैरों में गोली मारकर काबू कर लिया, जबकि दो अन्य बदमाश भागते समय गिरने से घायल हो गए।

पहले भी हो चुकी है फायरिंग

यह पहली बार नहीं है जब भिवानी कोर्ट परिसर अपराध का गवाह बना हो। सितंबर 2025 में भी गैंगवार के दौरान रोहतक के मोखरा निवासी लवजीत को गोली मारी गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। हालांकि उस समय बदमाशों का असली निशाना कोई और गैंगस्टर था।

पुरानी रंजिश की वजह

पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी लेनदेन को लेकर विनोद उर्फ बिन्नू और अरविंद के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों गुटों के बीच अब तक तीन बार गैंगवार हो चुकी है। एसपी सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो फरार हैं। वहीं 28 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर