Monday, November 2, 2026

गढ़वा और लातेहार के महुआडांड़ में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान

रांची: गढ़वा जिला अंतर्गत चिनिया थाना क्षेत्र में अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई ग्राम रानीचेरी, चिरका और डोल में की गई। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से लगभग 250 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों को भी जब्त कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

इधर लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जिसमें दीपाटोली के उरांव टोला में भारी मात्रा में तैयार महुआ शराब को जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अवैध रूप से तैयार की जा रही शराब को नष्ट करते हुए संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने, शांति व्यवस्था भंग करने या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर