Thursday, July 23, 2026

चतरा में करमजीत हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

चतरा : पुलिस ने विकास कुमार उर्फ करमजीत हत्याकांड मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में टंडवा थाना क्षेत्र के कुड़लौंगा गांव की रहने वाली लीला देवी और हरैया टोला के रहने वाले राजेश घांसी शामिल हैं. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा गोली और एक गोली का खोखा भी बरामद किया है. दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राजेश घांसी ने ही 50 हजार रुपये में पिस्टल उपलब्ध कराया था. वहीं, इस मामले में मुख्य अभियुक्त सहित कई अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मृतक विकास कुमार उर्फ करमजीत के पिता खुशीयाल साव के आवेदन के आधार पर पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. नामजद आरोपियों में आदित्य साव, उनकी पत्नी लीला देवी, शंकर कुमार, दुर्गा कुमार, मोहन साव और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर