Wednesday, July 29, 2026

पश्चिम बंगाल की हुगली नदी में पीएम मोदी की खास नाव यात्रा, कैमरे में कैद किए यादगार पल

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में हुगली नदी पर नाव की सवारी कर एक अलग अंदाज में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नदी के खूबसूरत दृश्यों का आनंद लिया और खुद अपने हाथों से फोटोग्राफी भी की। उनकी कई तस्वीरों में वे कैमरा पकड़े हुए नजर आ आए। प्रधानमंत्री की इस नाव यात्रा की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। लोगों ने उनके इस अंदाज की काफी तारीफ की।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नाव यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं। तस्वीरों में वे हुगली नदी के बीच नाव में बैठे दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वे कैमरे से फोटो लेते नजर आए, जबकि कुछ में वे आसपास के दृश्य को ध्यान से देखते दिखे। तस्वीरों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक भावनात्मक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि हर बंगाली के लिए गंगा का विशेष महत्व है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। प्रधानमंत्री के इस बयान को बंगाल की संस्कृति, परंपरा और गंगा नदी से लोगों के गहरे जुड़ाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बड़कागांव में हाईवा जलाने की साजिश करने वाले राहुल दुबे गैंग के चार अपराधी गिरफ्तार

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर