बिहार : बिहार की राजधानी पटना, राजनीतिक रंग में रंगने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर 2025 को यहां 2.8 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो करने जा रहे हैं। यह रोड शो न सिर्फ जनसंपर्क कार्यक्रम है, बल्कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का भी प्रतीक माना जा रहा है।
Highlights:
भाजपा इस कार्यक्रम को चुनावी दृष्टि से बेहद अहम मान रही है। पार्टी का लक्ष्य पटना की 14 विधानसभा सीटों पर फोकस करना है और रोड शो के जरिए इन इलाकों में राजनीतिक माहौल को अपने पक्ष में करना है।
कदमकुआं से गांधी मैदान तक होगा रोड शो
प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो कदमकुआं स्थित दिनकर चौक से शुरू होकर गांधी मैदान के उद्योग भवन तक जाएगा। यह लगभग 2.8 किलोमीटर लंबा मार्ग पटना के मुख्य और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरेगा।
कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होने की संभावना है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे रास्ते में 10 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उनका अभिनंदन किया जाएगा।
भगवा रंग में रंगेगा पूरा पटना
रोड शो को भव्य बनाने के लिए पटना की सड़कों को भगवा रंग में रंगने की तैयारी चल रही है। जगह-जगह होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर और पीएम मोदी के विशाल कटआउट लगाए जा रहे हैं।
पूरे मार्ग को फूलों की सजावट और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
लाखों की भीड़ जुटाने की तैयारी
भाजपा की जिला इकाई और प्रदेश नेतृत्व रोड शो को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। अनुमान है कि कार्यक्रम में लाखों की भीड़ शामिल होगी।
पार्टी ने महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और विभिन्न जिला इकाइयों को विशेष जिम्मेदारी दी है। खासकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा की टीम लगातार सक्रिय है।
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को कार्यक्रम के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भाजपा के अभिषेक कोषाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी विभिन्न समितियों के प्रभारी बनाए गए हैं। कार्यक्रम की पूरी निगरानी पार्टी का प्रदेश नेतृत्व खुद कर रहा है।
Also Read : पलामू के हैदरनगर में बदमाशों ने युवक को मारी गोली
चुनावी संदेश देने की बड़ी रणनीति
भाजपा इस रोड शो को एक राजनीतिक संदेश अभियान के रूप में देख रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के जरिए राजधानी पटना समेत आसपास के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा चुनावी संदेश देना चाहते हैं।
पार्टी को उम्मीद है कि इस रोड शो से बिहार में एनडीए के पक्ष में माहौल और मजबूत होगा।
पिछली बार भी पटना में उमड़ी थी भारी भीड़
यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी पटना में रोड शो करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी पीएम ने पटना में 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था, जो 72 मिनट तक चला था। उस समय मोदी एयरपोर्ट से बेली रोड होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंचे थे। 35 डिग्री तापमान के बावजूद हजारों लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंचे थे। उससे पहले 29 मई 2024 को भी प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो किया था। उस दिन उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था।
मिशन बिहार की शुरुआत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रोड शो मिशन बिहार की औपचारिक शुरुआत है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और संगठन की रणनीति के मेल से भाजपा एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से पूरे मार्ग का निरीक्षण किया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, प्रधानमंत्री का काफिला वाहन के अंदर से ही आगे बढ़ेगा, और वे जनता का अभिवादन हाथ हिलाकर करेंगे।
पटना की सड़कों पर आज शाम भगवा लहर और जनसैलाब के बीच प्रधानमंत्री मोदी का यह रोड शो राजधानी की सियासत में नया माहौल बनाने वाला साबित हो सकता है।
बिहार की राजधानी पटना, राजनीतिक रंग में रंगने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर 2025 को यहां 2.8 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो करने जा रहे हैं। यह रोड शो न सिर्फ जनसंपर्क कार्यक्रम है, बल्कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का भी प्रतीक माना जा रहा है।
भाजपा इस कार्यक्रम को चुनावी दृष्टि से बेहद अहम मान रही है। पार्टी का लक्ष्य पटना की 14 विधानसभा सीटों पर फोकस करना है और रोड शो के जरिए इन इलाकों में राजनीतिक माहौल को अपने पक्ष में करना है।
कदमकुआं से गांधी मैदान तक होगा रोड शो
प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो कदमकुआं स्थित दिनकर चौक से शुरू होकर गांधी मैदान के उद्योग भवन तक जाएगा। यह लगभग 2.8 किलोमीटर लंबा मार्ग पटना के मुख्य और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरेगा।
कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होने की संभावना है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे रास्ते में 10 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उनका अभिनंदन किया जाएगा।
भगवा रंग में रंगेगा पूरा पटना
रोड शो को भव्य बनाने के लिए पटना की सड़कों को भगवा रंग में रंगने की तैयारी चल रही है। जगह-जगह होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर और पीएम मोदी के विशाल कटआउट लगाए जा रहे हैं।
पूरे मार्ग को फूलों की सजावट और रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
लाखों की भीड़ जुटाने की तैयारी
भाजपा की जिला इकाई और प्रदेश नेतृत्व रोड शो को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। अनुमान है कि कार्यक्रम में लाखों की भीड़ शामिल होगी।
पार्टी ने महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और विभिन्न जिला इकाइयों को विशेष जिम्मेदारी दी है। खासकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा की टीम लगातार सक्रिय है।
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को कार्यक्रम के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भाजपा के अभिषेक कोषाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी विभिन्न समितियों के प्रभारी बनाए गए हैं। कार्यक्रम की पूरी निगरानी पार्टी का प्रदेश नेतृत्व खुद कर रहा है।
चुनावी संदेश देने की बड़ी रणनीति
भाजपा इस रोड शो को एक राजनीतिक संदेश अभियान के रूप में देख रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के जरिए राजधानी पटना समेत आसपास के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा चुनावी संदेश देना चाहते हैं।
पार्टी को उम्मीद है कि इस रोड शो से बिहार में एनडीए के पक्ष में माहौल और मजबूत होगा।
पिछली बार भी पटना में उमड़ी थी भारी भीड़
यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी पटना में रोड शो करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी पीएम ने पटना में 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था, जो 72 मिनट तक चला था। उस समय मोदी एयरपोर्ट से बेली रोड होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंचे थे।
35 डिग्री तापमान के बावजूद हजारों लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंचे थे।
उससे पहले 29 मई 2024 को भी प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो किया था। उस दिन उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था।