Saturday, October 31, 2026

पीएम मोदी ने G20 समिट में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से की मुलाकात, तस्वीरें हुई वायरल

एयरनाउ डेस्क: दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में आज से शुरू हुए G20 समिट में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग पहुंचे हुए हैं. G20 देशों का 20वां शिखर सम्मेलन आज और कल आयोजित हो रहा है.

इसमें सबसे ज्यादा एक क्लिप वाइरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। वो है पीएम मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलना, हालांकि प्रधानमंत्री ने बाकी नेताओं से भी मुलाकात की लेकिन, वाइरल ज़्यादा ये हुआ। इस दौरान ब्राजीली राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को उन्होंने गले लगा लिया। इसके बाद मोदी ने समिट के पहले सेशन में भाषण दिया। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों पर भारत का नजरिया दुनिया के सामने रखा।

इसमें दुनिया के 20 सबसे बड़े और ताकतवर देशों के नेता शामिल हुए हैं। लेकिन वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इसमें शामिल ही नहीं हुए। उन्होंने इसमें न शामिल होने का कारण बताया , उन्होंने कहा की वो साउथ अफ्रीका में  गोरे किसानों के साथ हो रहे अन्या से नाराज है। डोनाल्ड ट्रम्प के अलावा, रूस के प्रेसीडेंट पुतिन  भी इस समिट का हिस्सा नहीं बने, हालांकि उनका कारण नाराज़गी नहीं है ।  बल्कि ये है की यूक्रेन युद्ध को लेकर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने (ICC) ने रूस के  खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है और ऐसे में यहां उनकी गिरफ्तारी का डर है।

अब इसके अलावा यह समिट इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार अफ्रीका महाद्वीप G20 की मेज़बानी कर रहा है। इस बार की थीम एकता, समानता और स्थिरता रखी गई है। इसका मतलब यह है कि दुनिया को आगे बढ़ाने के लिए सभी देशों को साथ लेकर चलना होगा, हर देश को बराबर मौका मिलेगा और विकास ऐसा होना चाहिए जो लंबे समय तक टिक सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर