Tuesday, July 21, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लोगों ने जन समस्याओं से कराया अवगत, समाधान किए जाने का आग्रह

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने विभिन्न जन समस्याओं से संबंधित विषयों से अवगत कराया एवं समाधान किए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और जन कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन है। राज्य सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता और सरकार के बीच संवाद मजबूत होने से ही विकास योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हो सकती हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लोहरदगा जिला एवं नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने संवाद कर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर