Monday, September 14, 2026

Peace या Piece of ग्रीनलैंड? एलन मस्क ने ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का उड़ाया मजाक

न्यूज डेस्क : दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच के दौरान एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का देखने को मिला, जब स्पेसएक्स के फाउंडर और अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पर मजाक बनाया। ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक के साथ एक पैनल चर्चा में शामिल मस्क ने अपने खास अंदाज़ में ट्रंप की इस पहल पर तंज कसा।

एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने ट्रंप द्वारा गठित ‘पीस बोर्ड’ के बारे में सुना और उन्हें यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि क्या यह वास्तव में ‘पीस’ यानी शांति से जुड़ा है या फिर ‘पीस ऑफ ग्रीनलैंड’ यानी ग्रीनलैंड का कोई टुकड़ा, या शायद वेनेजुएला का कोई हिस्सा। मस्क के इस बयान पर पैनल में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। उन्होंने आगे मुस्कुराते हुए कहा, “आखिरकार, हम सब सिर्फ शांति ही चाहते हैं।

ट्रंप की अध्यक्षता में बनाए गए इस बोर्ड की शुरुआत

गौरतलब है कि डोनल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में बनाए गए इस बोर्ड की शुरुआत में कल्पना गाजा युद्धविराम योजना की निगरानी करने वाले विश्व नेताओं के एक छोटे समूह के रूप में की गई थी। हालांकि, समय के साथ ट्रंप प्रशासन की इस पहल का दायरा बढ़ता गया। ट्रंप ने दर्जनों देशों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण भेजा और यह संकेत दिया कि भविष्य में यह बोर्ड वैश्विक संघर्षों में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि एलन मस्क की ये टिप्पणियां ऐसे वक्त पर सामने आई हैं, जब उनके और राष्ट्रपति ट्रंप के रिश्ते एक बार फिर पटरी पर लौटते दिख रहे हैं। इससे पहले दोनों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद सामने आए थे, जिनकी वजह से संबंधों में खटास आ गई थी। लेकिन बाद में सुलह के संकेत भी मिले और अब दोनों के रिश्तों में सुधार की चर्चा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर