Friday, October 30, 2026

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ के परिवार पर शिकंजा कसते हुए उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। भारत सरकार द्वारा आतंकवादी घोषित गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह और मां प्रीतपाल कौर को एक पुराने रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में हिरासत में लिया गया है।

फिरौती की रकम के सहारे जीवनयापन

एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब के अनुसार, दोनों आरोपियों को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गोल्डी बराड़ के माता-पिता के पास आय का कोई ठोस स्रोत नहीं था और वे कथित तौर पर फिरौती की रकम के सहारे जीवनयापन कर रहे थे। शमशेर सिंह पहले सरकारी नौकरी में थे, लेकिन उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। फिलहाल उनका मूल निवास फरीदकोट जिले में है।

50 लाख रुपये की मांग

यह मामला 50 लाख रुपये की रंगदारी से जुड़ा है। शिकायतकर्ता सतनाम सिंह, जो श्री मुक्तसर साहिब में रहते हैं और शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर 2024 को उन्हें एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन उन्हें तीन बार और धमकी भरे कॉल आए, जिससे वे बुरी तरह डर गए।

बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ मिलकर कर रहे थे काम

परिजनों से सलाह लेने के बाद सतनाम सिंह ने 3 दिसंबर 2024 को थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4) (जबरन वसूली) और धारा 351(1), 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी के मुताबिक, उस समय बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ आपस में मिलकर काम कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से गोल्डी बराड़ के नेटवर्क और उसकी फंडिंग से जुड़े लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर