Saturday, June 13, 2026

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने NEET छात्रा मौत मामले में लिए 2 बड़े नेताओं के नाम

पटना: NEET छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई की टीम सक्रिय हो चुकी है.  सीबीआई ने छात्रा के घर जहानाबाद और पटना स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल जाकर पूरे कमरे का सैम्पल इकट्ठा किया जहां उन्हें 5 बोरी दस्तावेज़ जब्त किया। अब इस मामले को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया फेसबुक लाइव के जरिए इस मामले को आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से हत्या बताया है। पप्पू यादव ने कहा, “NEET छात्रा की मौत आत्महत्या नहीं है, साजिश के तहत प्रभात मेमोरियल और कुछ प्रशासन के लोगों ने मेरी बेटी को मारा है। मैं यह केस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ूंगा।”

सांसद ने लिए 2 नेताओं के नाम

इसके साथ ही पप्पू यादव ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से CCTV फुटेज की जांच की मांग की और कहा कि प्रभात मेमोरियल अस्पताल और कुछ प्रशासनिक लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए और वे इस केस को सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने बोरिंग रोड के नागेश्वर कॉलोनी में रहने वाले “संजय” नाम के एक नेता और “गुप्ता” नाम के एक अन्य व्यक्ति का जिक्र किया, लेकिन पूरा नाम नहीं बताया।

पप्पू यादव का दावा- “प्रशासन मिला हुआ”

इस मामले को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि यह एक बड़े षड्यंत्र की तरफ इशारा करता है। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि छात्रा को इलाज के दौरान नशे में रखने वाली सुइयां दी गईं है। इसके साथ ही पप्पू यादव ने दावा किया है कि उनके पास इस मामले के कई सबूत मौजूद हैं। उनका आरोप है की बच्ची को नशे की सुई दी गई है। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि बिना परिवार की अनुमति के प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया। उन्होंने रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सबूत मिटाने के लिए गलत दवाइयां देने का भी आरोप लगाया है।

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर