Friday, October 30, 2026

पड़हा राजा सह आदिवासी नेता और शिक्षाविद सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या, खूंटी बंद

खूंटी : जिला अंतर्गत हूटार क्षेत्र के चलागी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सह एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने बुधवार शाम गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के वक्त सोमा मुंडा अन्य दिनों की तरह अपनी बाइक पर सवार थे और उनके पीछे उनकी पत्नी बैठी थी। अक्सर सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ ही बाहर निकलते थे।

घटना के बाद पत्नी ने थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सोमा मुंडा को इलाज के लिए के एस गंगा अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में सोमा मुंडा की पत्नी ने बताया कि वह अपने पति के साथ खूंटी आई थी और शाम के समय वापस अपने गांव चलागी लौट रही थी। पति पत्नी दोनों जमुवादाग के रास्ते से होकर घर जा रहे थे इसी दौरान जब वे जमुवादाग मार्ग स्थित तालाब के पास पहुंचे तब पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग आए और ओवरटेक करते हुए दो राउंड गोली चला दी। एक गोली सोमा मुंडा के सीने में लगी।

गोली लगने के बाद उन्होंने बाइक रोककर खूंटी की ओर मुड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी हालत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। गोली चलाने के बाद हमलावर बाइक सवार मंदरूटोली की ओर फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर पर बैठकर सोमा मुंडा की पत्नी कुछ दूरी तक गई फिर ऑटो पकड़कर खूंटी थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सोमा मुंडा को के एस गंगा अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर