Sunday, September 13, 2026

ओवैसी ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस में दी शिकायत, नफरती और भड़काऊ वीडियो का आरोप

हैदराबाद: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत असम बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किए गए एक विवादित वीडियो को लेकर की गई है, जिसे बाद में हटा लिया गया। ओवैसी ने वीडियो को हिंसक और भड़काऊ बताते हुए आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो को लेकर विवाद

असदुद्दीन ओवैसी के अनुसार, विवादित वीडियो असम बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को मुसलमानों को शूट करने जैसी बात कहते हुए दिखाया गया था। ओवैसी का कहना है कि यह वीडियो मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाता है और खुले तौर पर हिंसा को बढ़ावा देता है। विवाद बढ़ने और कड़ी प्रतिक्रियाओं के बाद संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया गया, लेकिन ओवैसी का कहना है कि इससे मामले की गंभीरता कम नहीं हो जाती।

पुलिस की आपराधिक कार्रवाई 

ओवैसी ने हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में मांग की है कि असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कानून के तहत सख्त आपराधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में नफरत फैलाने वाले हैं और शांति एवं सौहार्द के लिए बड़ा खतरा पैदा करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए ओवैसी ने कहा कि दुर्भाग्य से आज के समय में Genocidal Hate Speech यानी नरसंहार को बढ़ावा देने वाले नफरती भाषण आम होते जा रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि प्रभावशाली पदों पर बैठे लोगों द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद खतरनाक है।

नफरत और हिंसा पर रोक लगाने की अपील

ओवैसी ने अपनी शिकायत में कहा है कि नफरत फैलाने और हिंसा को उकसाने वाले ऐसे कृत्यों पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस से अपील की कि कानून का पालन सुनिश्चित करते हुए इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में शांति बनी रहे। फिलहाल हैदराबाद पुलिस की ओर से इस शिकायत पर क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। वहीं, वीडियो हटाए जाने के बाद भी यह मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर