Saturday, October 31, 2026

सारण के 10 सीटों में से सात पर एनडीए गठबंधन तो तीन पर महागठबंधन रहा विजयी

बिहार : सारण में कमल व तीर के आगे लालटेन की लौ बुझी, एनडीए गठबंधन ने 10 विधानसभा क्षेत्र में से 7 पर विजय पताका फहराकर शानदार प्रदर्शन किया है. 2020 की तुलना में यह परिणाम ठीक उल्टा रहा. 2020 के चुनाव में महागठबंधन ने 7 सीट पर कब्जा जमाया था जबकि एनडीए गठबंधन 3 सीट ही मिल पाई थी. पिछले चुनाव में जदयू का खाता भी नहीं खुला था. लेकिन इस बार जदयू तीन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ी और दो पर जीत दर्ज की. वहीं भाजपा ने पांच विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ी और पांचो विधानसभा में जीत दर्ज की. वही एलजेपी ने दो सीटों पर चुनाव लड़ी. और दोनों जगह से ही उसे निराशा मिली.

मढ़ौरा सीट से तो लोजपा प्रत्याशी का नामांकन ही रद्द हो गया. तब उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी अंकित कुमार को अपना समर्थन दिया लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सके. इसके अलावा गरखा में लोजपा के उम्मीदवार व रामविलास पासवान के भांजा सीमांत मृणाल कड़ी टक्कर देने के बाद भी राजद उम्मीदवार सुरेंद्र राम से हार गए.

भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को दी करारी हार

बात छपरा विधानसभा की करें तो इस सीट से भाजपा की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने भोजपुरी ट्रेडिंग स्टार शत्रुघ्न राय उर्फ खेसारी लाल यादव को हराकर तहलका मचा दिया है. छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को करीब 8.50 हजार से अधिक मतों से हराया. यहां निर्दलीय उम्मीदवार राखी गुप्ता कुछ खास मत प्राप्त नहीं कर सकी.

बात एकमा विधानसभा से करें तो यहां जदयू प्रत्याशी मनोरंजन सिंह को धूमल सिंह ने निवर्तमान विधायक राजद के श्रीकांत यादव को बड़े अंतर से हराया. मांझी की लड़ाई भी इस बार जदयू ने जीती यहां रणधीर सिंह ने निवर्तमान विधायक सत्येंद्र यादव को पटखनी दी, बनियापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने जीत दर्ज करते हुए रजत की उम्मीदवार चांदनी देवी को 15000 से अधिक मतो से हराया, तरैया की लड़ाई इस बार कांटे की रही भाजपा के प्रत्याशी जनक सिंह एवं राजद के प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह के बीच लड़ाई में भाजपा के जनक सिंह मात्र 1500 मतों से विजयी हुये.

वहीं मढ़ौरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजद के जितेंद्र कुमार राय चौथी बार निर्वाचित हुए हैं उन्होंने जन सुराज प्रत्याशी नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह को हराया. वहीं गरखा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजद उम्मीदवार सुरेंद्र राम ने लोजपा उम्मीदवार सीमांत मृणाल को हरा दिया. अमनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू ने राजद प्रत्याशी सुनील राय को एक बार फिर मात दी.

परसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी करिश्मा राय ने निवर्तमान विधायक छोटेलाल राय को हरा दिया. वहीं सोनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने रामानुज राय को हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की. सारण मे एनडीए प्रत्याशी की जीत कुशल मैनेजमेंट के अलावा गठबंधन के सभी दल एकजुट होकर लड़े और सफलता पाई जबकि महागठबंधन की ओर से आपकी संघर्ष में जूझते रहे. महागठबंधन के दल अलग-अलग चुनाव प्रचार करते दिखे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर