Saturday, September 12, 2026

‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के जरिए सामने आया ओरी का जबरदस्त अंदाज, फैंस भी हो गए हैरान

मनोरंजन डेस्क: कॉलर्स टीवी के चर्चित रेयलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के कॉनटेस्टेंट ओरी ने अपने जबरदस्त अंदाज से शो के बाकी कॉनटेस्टेंट्स समेत फैंस को भी काफी हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर अपने सेलिब्रिटी फ़्रेंड्स मे साथ तस्वीरों के लिए फेमस ओरी इन दिनों शो में एक के बाद एक लगातार खतरनाक स्टंट्स करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : रानी पद्मावती और जौहर पर स्वरा भास्कर के बयान से विवाद, करणी सेना ने जताई कड़ी नाराजगी

ओरी के मुताबिक उनका इस शो में आने का मकसद सिर्फ स्टंट्स को अनुभव करना नहीं बल्कि उन्हे अपने आप को बेहतर तरीके से समझना था। उन्होंने यह भी बताया की जब वह खतरों में आए थे तब उनके माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि शो के दौरान वह रोज घर फोन करके स्टंट्स को लेकर बात नहीं करते थे, न किसी से सलाह लेते थे और न ही हर चुनौती के बारे में घर पर अपडेट देते थे। इस पूरे सफर में उन्हें सब कुछ अपने दम पर करना था।

ओरी का कहना था की उनका यह सफर सिर्फ कैमरे के सामने स्टंट्स करने तक सीमित नहीं था बल्कि वह देखना चाहते थे कि जब उनके पास किसी की मदद लेने का ऑप्शन नहीं होगा, तब वह खुद को कैसे संभालेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि अगर वह केवल 5 एपिसोड तक शो में टिक जाएंगे, तो वो बहुत बड़ी बात होगी। लेकिन देखते ही देखते उन्होंने पूरे 10 एपिसोड कर लिए।

ओरी ने बताया कि लोगों के मन में उनकी एक अलग तस्वीर बनी हुई है जिससे वे इस शो के जरिए बदलना चाहते है। लोग उन्हें ‘नाजुक बेबी डॉल’ समझते है, पर वप खुद को ऐसा नहीं समझते। उनके लिए हर स्टंट खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका था।

ओरी ने अपने मज़ाकिया अंदाज में यह भी बताया की भले ही उन्होंने शो में लगभग हर स्टंट्स गवाया है लेकिन वे इसे अपनी हार नहीं मानते है बल्कि उनके लिए सबसे जरूरी बात यह थी कि उन्होंने किसी भी स्टंट्स में पीछे हटने की कोशिश नहीं की और अपने हर स्टंट्स में उन्होंने ने अपना पूरा सौ प्रतिशत दिया।

ओरी ने कहा कि ऑडियंस स्टंट्स देखकर जितने हैरान नहीं हुए होंग, जितना वह खुद को देख कर हैरान हुए थे। उन्हें भी नहीं लगा था कि वह इतनी चुनौतियों का सामना कर भी पाएंगे।

खतरों के खिलाड़ी के जरिए ओरी का एक ऐसा अंदाज सामने लाया है, जो शायद उनके फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर