Friday, May 15, 2026

झारखंड के इन जिलो में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए अपने जिले का हाल

झारखंड समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली हुई हैं. मौसम विभाग ने कहीं हीट वेव तो कहीं भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हैं.

इस बीच कल रात झारखंड समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश हुई. इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात भी हुआ. तेज हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रही. राजधानी रांची के कोकर और बरियातू समेत कई इलाकों में पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

इन जिलों में अलर्ट जारी

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार को छोड़ राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.15 और 16 मई को रांची समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जहां 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना है.

17 से 19 मई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे नहीं रुकने तथा बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर