Tuesday, November 3, 2026

अमेरिका-ईरान समझौते पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए बनी सहमति स्वागतयोग्य

न्यूज़ डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए घोषित शांति समझौते का स्वागत किया है. उन्होंने सोमवार को एक्स पर लिखा, “मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत करता हूं. इस संघर्ष के कारण दुनियाभर में गंभीर आर्थिक अड़चन पैदा हुई और कई देशों में लोगों की जान गई.”

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी

पीएम मोदी ने कहा, “भारत को उम्मीद है कि इस सहमति के लागू होने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने में मदद मिलेगी और नेविगेशन और व्यापार की आज़ादी सुनिश्चित होगी.” इसके अलावा उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘बाक़ी बचे मुद्दों पर भी’ होने वाली बातचीत ‘एक टिकाऊ और अंतिम समझौते’ तक पहुंचेगी.

इससे पहले बांग्लादेश ने भी एक बयान जारी कर समझौते का स्वागत किया और समझौते को ‘अच्छी मंशा’ से लागू किए जाने और ‘टिकाऊ’ होने की उम्मीद जताई. अमेरिका-ईरान के बीच समझौते पर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आई हैं. ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी और इटली के नेताओं की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया गया. वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के नेताओं ने भी प्रतिक्रियाएं दीं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर