Wednesday, November 4, 2026

77वें गणतंत्र दिवस पर लालू यादव ने राबड़ी और तेजस्वी आवास में फहराया झंडा, नहीं दिखे तेजस्वी

पटना : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से गणतंत्र दिवस की परंपरा निभाते हुए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर स्वयं झंडोतोलन किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजद में वर्षों से यह परंपरा रही है कि गणतंत्र दिवस पर पार्टी प्रमुख तिरंगा फहराते हैं, और इसी के तहत लालू यादव ने दोनों जगह यह जिम्मेदारी निभाई।

हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का इस मौके पर गायब रहना। जबकि ठीक एक दिन पहले ही उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। न तो वे गांधी मैदान में नजर आए और न ही अपने आवास पर झंडोतोलन करते दिखे। उनकी अनुपस्थिति को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर चलता रहा। लालू यादव की सक्रियता और तेजस्वी की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए।

इधर ऐतिहासिक गांधी मैदान राष्ट्रगान, परेड और आकर्षक सुसज्जित झांकियों से सराबोर नजर आया, साथ ही देशभक्ति के गीतों और रंगों में सराबोर नजर आया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी समेत सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मंच पर मौजूद रहे।  ध्वजारोहण के बाद 21 टुकड़ियों से सजी आकर्षक परेड और 12 विभागों की भव्य झांकियों ने समारोह को यादगार बना दिया। पूरा माहौल अनुशासन, देशभक्ति और सरकारी मजबूती का संदेश देता दिखा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर