Monday, November 2, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन संग रचाई शादी

मनोरंजन : बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर के रेफल्स होटल में शादी रचाई। यह शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ बेहद खास और निजी अंदाज में संपन्न हुई। दोनों के क्रिश्चियन वेडिंग के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शाही लोकेशन, झीलों का खूबसूरत नजारा और भव्य सजावट के बीच दोनों ने इस शादी की।

शादी के दौरान नूपुर सेनन सफेद गाउन नजर आईं, जबकि स्टेबिन बेन ने सफेद सूट पहनकर रॉयल लुक कैरी किया। इस खास मौके पर कृति सेनन स्काई ब्लू कलर के गाउन में दिखीं। दोनों की शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं लग रही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने शनिवार को उदयपुर में क्रिश्चियन वेडिंग करके हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है।

हिंदू रीति-रिवाजों में लिए फेरे

नव दंपत्ति से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि व्हाइट वेडिंग के बाद शाम में ग्लैमरस कॉकटेल पार्टी रखी गई थी, जहां सभी ने साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। बता दें कि क्रिश्चियन वेडिंग के बाद नूपुर और स्टेबिन बेन ने रविवार को हिंदू रीति-रिवाजों से साथ फेरे भी लिए। नूपुर और स्टेबिन दोनों ने एक दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हुए क्रिश्चियन और हिंदू रिवाजों से शादी करने का फैसला लिया।

शादी से पहले कपल के हल्दी और संगीत समारोह भी रखे गए थे, जिसमें छोटी बहन नूपुर के संगीत में कृति सेनन हिंदी और भोजपुरी गानों पर झूमती नजर आई थीं। नूपुर सेनन और स्टेबिन ने भी एक दूसरे संग कई रोमांटिक गानों पर डांस किया भी किया। वहीं, शादी से पहले 3 जनवरी को नूपुर सेनन को स्टेबिन बेन ने ड्रीमी स्टाइल में प्रपोज किया था। स्टेबिन ने घुटनों के बल बैठकर नूपुर को रिंग पहनाई थी। अब दोनों शादी करके हमेशा के लिए एक हो गए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर