Sunday, September 13, 2026

अब झारखंड में होगा किडनी ट्रांसप्लांट, RIMS और राज हॉस्पिटल को मिली मंजूरी

राँची: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक खबर है। राज्य में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। राजधानी राँची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) और राज हॉस्पिटल को किडनी प्रत्यारोपण का लाइसेंस देने पर उच्चस्तरीय सहमति बन गई है। जल्द ही दोनों संस्थानों को औपचारिक लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद झारखंड के मरीजों को अब इस गंभीर इलाज के लिए दिल्ली, वेल्लोर या अन्य राज्यों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यह महत्वपूर्ण निर्णय स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ‘मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम’ के तहत गठित परामर्शदात्री समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवनारायण सिंह, स्वास्थ्य सेवा निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, रिम्स के नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा घोष पंत और अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही आधिकारिक लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा, जिससे राज्य में अंग प्रत्यारोपण की सुविधाओं का विस्तार होगा।

राज्य के बाहर इलाज की मजबूरी होगी खत्म

अपर मुख्य सचिव ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत बाहर जाने वाले मरीजों की संख्या कम की जानी चाहिए। सरकार का लक्ष्य है कि गंभीर बीमारियों का उच्चस्तरीय इलाज झारखंड में ही उपलब्ध कराया जाए।

आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के दायरे में आने वाले मरीजों का इलाज अब अनिवार्य रूप से राज्य के भीतर ही किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना के अंतर्गत एक विशेष पैकेज भी तय किया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सके।

अगला लक्ष्य: लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट

राज्य सरकार केवल किडनी ट्रांसप्लांट तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। बैठक में झारखंड के अन्य सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों में लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

झारखंड में किडनी ट्रांसप्लांट की शुरुआत न केवल स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि हजारों परिवारों के आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव को भी कम करेगी। यह राज्य के चिकित्सा इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर