Monday, September 14, 2026

धुरंधर का “रहमान डकैत” गिरफ्तार, 20 साल से फरार था कुख्यात गैंगस्टर, सूरत क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

भोपाल : देश के कई राज्यों में पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात अपराधी आबिद अली उर्फ राजू उर्फ रहमान डकैत आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरत क्राइम ब्रांच ने गुप्त ऑपरेशन के तहत उसे लालगेट इलाके से बिना गोली चलाए दबोच लिया। भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरा से पूरे देश में अपराध का नेटवर्क चलाने वाला यह अपराधी करीब 20 साल से सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक, वह 14 राज्यों में फैले गिरोहों का सरगना था और नकली CBI अधिकारी व साधु-बाबा का भेष बनाकर लूट, ठगी और हिंसक वारदातों को अंजाम देता था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र में उस पर MCOCA जैसे सख्त कानून के तहत भी केस चल रहा है। उस पर जिंदा जलाने के प्रयास जैसे संगीन आरोप भी हैं।

डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि भोपाल का रहने वाला राजू ईरानी सूरत में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी इनपुट पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया। आरोपी पिछले 13-14 साल से भोपाल की अमन नगर कॉलोनी में रह रहा था और छह अलग-अलग गैंग चला रहा था। पुलिस के अनुसार, राजू ईरानी और उसका भाई जाकिर अली लूट के पैसों से लग्जरी कारें, महंगी स्पोर्ट्स बाइक और अरबी घोड़े पालने का शौक रखते थे। इलाके में उनका रुतबा किसी डॉन से कम नहीं था।

जब भी पुलिस छापा मारने पहुंचती, गैंग घर की महिलाओं और बच्चों को आगे कर देता था, जबकि मुख्य आरोपी पीछे के रास्तों से फरार हो जाता था। दिसंबर में भोपाल पुलिस ने 150 जवानों के साथ कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया था, तब भी वह बच निकला था। पुलिस ने बताया कि गैंग की जानकारी देने वालों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। एक मामले में मुखबिर और उसके परिवार को घर में बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। इसी केस में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर