Wednesday, November 4, 2026

दिल्ली में नीतीश कुमार को टाइप-8 बंगला आवंटित किया गया, CRPF की Z+ श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई

दिल्ली : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली के 9, सुनहरी बाग स्थित टाइप-8 श्रेणी का बंगला आवंटित किया गया है। यह इलाका देश के शीर्ष नेताओं का वीआईपी जोन माना जाता है, जहां कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता रहते हैं। नए आवास में शिफ्ट होने के बाद नीतीश कुमार अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पड़ोसी बन गए हैं। नितिन नवीन 8 नंबर बंगले में रहते हैं, जो ठीक उनके आवास के पास है।

पटना में भी मिला नया आवास

दिल्ली के अलावा पटना में भी नीतीश कुमार को नया आवास आवंटित किया गया है। वे अब 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहेंगे। उनका अधिकांश सामान मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग से यहां शिफ्ट कर दिया गया है। पटना का नया आवास 10 सर्कुलर रोड के पास है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का परिवार रहता है। इससे राजनीतिक रूप से यह इलाका और भी अहम हो गया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: चतरा-हजारीबाग सीमा पर नक्सली मुठभेड़ में 4 ढेर, मृतकों में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो भी शामिल

जेडीयू की अहम बैठक यहीं होगी

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास पर ही 20 अप्रैल को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। दिल्ली में मिला बंगला करीब 3 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 5 बेडरूम, लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया और स्टडी रूम के साथ 6 स्टाफ क्वार्टर भी हैं। साथ ही यहां उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद है। नई व्यवस्था के तहत नीतीश कुमार को CRPF की Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, जो देश की सबसे उच्च सुरक्षा श्रेणियों में से एक मानी जाती है। इससे उनकी सुरक्षा और मजबूत हो गई है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर