Friday, October 30, 2026

बिहार में निशांत कुमार होंगे नए स्वास्थ्य मंत्री, विजय कुमार सिन्हा को मिला कृषि मंत्रालय, मिथिलेश कुमार तिवारी संभालेंगे शिक्षा की कमान

पटना : बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का गुरुवार को विस्तार हुआ. कैबिनेट विस्तार के बाद शाम को अधिसूचना जारी कर विभागों का आवंटन कर दिया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल एविएशन विभाग होंगे.

विजेंद्र प्रसाद यादव होंगे वित्त मंत्री

वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग मिले और दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग दिया गया है. पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके विजय कुमार सिन्हा को इस बार कृषि और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे व जदयू नेता निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है. डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार और श्रवण कुमार को इस बार ग्रामीण विकास व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मिला है।

मिथिलेश तिवारी संभालेंगे शिक्षा विभाग

मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग सौंपा गया है। राज्य में नई शिक्षा नीति, शिक्षक नियुक्ति और विद्यालय व्यवस्था जैसे बड़े मुद्दों पर अब उनकी परीक्षा होगी।संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि विभाग मिला है। वहीं शीला कुमारी को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलग-अलग स्तर पर विभागों का बंटवारा किया है, ताकि स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक निगरानी बेहतर हो सके।

इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग दिया गया है। नितीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मिला है। दामोदर रावत परिवहन विभाग संभालेंगे, जबकि अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास विभाग और अरुण शंकर प्रसाद को श्रम संसाधन एवं कौशल विकास विभाग सौंपा गया है।

महिला मंत्रियों को भी अहम विभाग

रेणु देवी को आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। वहीं रमा निवास को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला है। सुशी श्रेयसी सिंह को खेल विभाग और श्वेता गुप्ता को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने महिला मंत्रियों को सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कई अहम विभाग देकर राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है।

नीचे दी गई सूची में आप सभी मंत्रियों के विभाग देख सकते हैं-

mantry 1 1778169326249

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर